CG News : कांग्रेस का मुख्यमंत्री निवास घेराव, भाजपा ने बताया ‘अपराधियों का प्रदर्शन’

CG News : कांग्रेस का मुख्यमंत्री निवास घेराव, भाजपा ने बताया 'अपराधियों का प्रदर्शन'

CG News : कांग्रेस का मुख्यमंत्री निवास घेराव, भाजपा ने बताया ‘अपराधियों का प्रदर्शन’

CG News : छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने आज राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पीसीसी चीफ दीपक बैज ने किया। कांग्रेस नेताओं ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की।

भाजपा का पलटवार: ‘अपराधियों का प्रदर्शन’

कांग्रेस के इस आंदोलन पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह प्रदर्शन जनता के लिए आश्चर्यजनक है क्योंकि “10 में से 8 मामलों में आरोपी कांग्रेस से ही जुड़े होते हैं।”
संजय श्रीवास्तव ने भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान नशाखोरी को खुलकर बढ़ावा दिया गया। उन्होंने कुछ प्रमुख आपराधिक मामलों का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेताओं की संलिप्तता के आरोप लगाए:

• सूरजपुर कांड: आरोपी कांग्रेस कार्यकर्ता कुलदीप साहू।
• बलौदाबाजार मामला: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की भूमिका संदिग्ध।
• उत्तरी जांगड़े प्रकरण: विधायक उत्तरी जांगड़े पर भड़काऊ भाषण से माहौल खराब करने का आरोप।
• बिलासपुर केस: पीएम आवास योजना के नाम पर युवती से दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस के पूर्व पार्षद काशीनाथ रात्रे का नाम।
• बालोद सुसाइड केस: पूर्व मंत्री अकबर का नाम सामने आया।
• नारायणपुर हत्या: बीजेपी नेता रतन दुबे की हत्या में कांग्रेस की संलिप्तता का आरोप।
भाजपा नेताओं की मौजूदगी

इस प्रेस वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव के साथ, Naan अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, भाजपा प्रवक्ता अमित साहू सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home