CG News: भिलाई सेक्टर-7 में तेजी से फैला पीलिया, 24 घंटे में 9 नए मरीज, प्रशासन अलर्ट

CG News: भिलाई सेक्टर-7 में तेजी से फैला पीलिया, 24 घंटे में 9 नए मरीज, प्रशासन अलर्ट

CG News: भिलाई सेक्टर-7 में तेजी से फैला पीलिया, 24 घंटे में 9 नए मरीज, प्रशासन अलर्ट

CG News: औद्योगिक शहर भिलाई के सेक्टर-7 क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटों में 9 नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 24 से अधिक हो गई है।

हालात हुए गंभीर

लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए पूरे क्षेत्र को अलर्ट जोन घोषित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है।

सांसद ने किया दौरा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने करीब 2 घंटे तक घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 104 घरों का सर्वे किया है और संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, घर-घर क्लोरीन की गोलियां बांटी जा रही हैं और लोगों को साफ व उबला पानी पीने की सलाह दी जा रही है।

अधिकारियों की चेतावनी

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-7 के 37A और 37B क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। टीम लगातार सर्वे और जांच कर रही है।अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी लक्षण पर तुरंत जांच कराएं और लापरवाही न बरतें, वरना संक्रमण और फैल सकता है।

यह भी पढ़ें : CG News: जशपुर में पानीपुरी खाने के बाद फूड पॉयजनिंग, 7–8 गांवों के 80 लोग हुए बीमार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.