CG News: जशपुर में पानीपुरी खाने के बाद फूड पॉयजनिंग, 7–8 गांवों के 80 लोग हुए बीमार

CG News: जशपुर में पानीपुरी खाने के बाद फूड पॉयजनिंग, 7–8 गांवों के 80 लोग हुए बीमार

CG News: जशपुर में पानीपुरी खाने के बाद फूड पॉयजनिंग, 7–8 गांवों के 80 लोग हुए बीमार

CG News: जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के केराडीह साप्ताहिक बाजार में फूड पॉयजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है, जहां चाट और गुपचुप खाने के बाद 7 से 8 गांवों के करीब 80 लोग बीमार हो गए।

गुरुवार की है घटना

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम बाजार में लगाए गए एक गुपचुप ठेले से लोगों ने स्नैक्स खाए थे। इसके कुछ ही घंटों बाद कई लोगों को पेट दर्द, उल्टी और कमजोरी की शिकायत होने लगी।

गांवों में मची अफरा-तफरी

रात के समय कई गांवों में अचानक लोग बीमार पड़ने लगे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने तुरंत मितानिन और स्वास्थ्य कर्मियों को सूचना दी, मितानिनों ने मौके पर पहुंचकर मरीजों को ओआरएस घोल दिया और प्राथमिक उपचार शुरू किया, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली।

अस्पतालों में इलाज जारी

बीमार लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया। कई मरीजों की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।

प्रशासन की कार्रवाई की तैयारी

स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा टीम संबंधित ठेले से सैंपल लेकर जांच करेगी, प्रशासन ने कहा है कि जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

यह भी पढ़ें : CG News: टीचर की पिटाई से 7वीं के छात्र की सुनने की क्षमता गंभीर रूप से प्रभावित, टीचर पर एफआईआर दर्ज

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home