CG News: छत्तीसगढ़ में अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

CG News: छत्तीसगढ़ में अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

CG News: छत्तीसगढ़ में अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

CG News: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आगामी विधानसभा मानसून सत्र को देखते हुए जिला प्रशासन ने अहम निर्णय लिया है। सत्र के दौरान प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।

सभी प्रकार के अवकाश पर प्रतिबंध

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विधानसभा मानसून सत्र की अवधि में जिले के सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लागू रहेगी। इसका उद्देश्य विधानसभा से जुड़े कार्यों और सूचनाओं का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करना है, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सत्र के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने मुख्यालय में उपस्थित रहना होगा। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

समयबद्ध जवाब देने की तैयारी

प्रशासन का मानना है कि विधानसभा सत्र के दौरान जिले से संबंधित विभिन्न प्रश्न और जानकारियां मांगी जा सकती हैं। ऐसे में सभी विभागों का सक्रिय और उपलब्ध रहना आवश्यक है, ताकि तथ्यात्मक और समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराई जा सके, यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी को अत्यंत आवश्यक कारणों से अवकाश लेना पड़ता है, तो इसके लिए संबंधित सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना स्वीकृति के अवकाश या मुख्यालय से बाहर जाना नियमों के विरुद्ध माना जाएगा।

विभागाध्यक्ष की मंजूरी जरूरी

आदेश के अनुसार, किसी भी प्रकार की छुट्टी या मुख्यालय छोड़ने से पहले विभागाध्यक्ष अथवा कार्यालय प्रमुख की लिखित स्वीकृति प्राप्त करनी होगी। इसके बाद ही अवकाश की अनुमति दी जा सकेगी, इस फैसले को विधानसभा सत्र के दौरान बेहतर प्रशासनिक समन्वय और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे विभिन्न विभागों के बीच सूचना आदान-प्रदान और कार्य निष्पादन में तेजी आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में बिना टोकन मिलेगा खाद, किसानों के लिए सरकार का बड़ा फैसला

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों में हवाई टिकट के दामों में भारी उछाल, रायपुर से कई शहरों का किराया तीन गुना तक पहुंचा CG News: रामविचार नेताम के दौरे पर भाजपा में असंतोष, कांग्रेस विधायक के फार्म हाउस पर 1 करोड़ देने की घोषणा CG News: जगदलपुर में बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान दो हादसे, CCTV फुटेज वायरल CG News: कोरबा में रील बनाने के लिए चलती कार पर स्टंट, तीन युवतियों का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला आदेशों का मामला, 15 जिलों के DEO को 3 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड, EOW-ACB ने पेश किया है पूरक आरोप पत्र
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home