CG News: अयोध्या तीर्थ यात्रा का झांसा देकर ग्रामीणों से ठगी, 75 लोगों से वसूले लाखों रुपए, आरोपी गिरफ्तार

CG News: अयोध्या तीर्थ यात्रा का झांसा देकर ग्रामीणों से ठगी, 75 लोगों से वसूले लाखों रुपए, आरोपी गिरफ्तार

CG News: अयोध्या तीर्थ यात्रा का झांसा देकर ग्रामीणों से ठगी, 75 लोगों से वसूले लाखों रुपए, आरोपी गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ में अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। रतनपुर थाना क्षेत्र के दो गांवों के 75 ग्रामीणों से धार्मिक आस्था के नाम पर लाखों रुपए वसूल लिए गए। आरोपी खुद को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़ा सदस्य बताकर लोगों का भरोसा जीतता रहा और फिर पैसे लेकर फरार हो गया। हालांकि शिकायत के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गांव-गांव जाकर बनाया भरोसा

जानकारी के मुताबिक आरोपी होरीलाल अनंत उर्फ राज, जिला मुंगेली के झझपुरीकला सतनामीपारा का रहने वाला है। ग्रामीणों का कहना है कि वह पिछले करीब एक साल से ग्राम गोंदईया और बछालीखुर्द में लगातार आना-जाना कर रहा था, इस दौरान उसने खुद को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़ा व्यक्ति बताया और लोगों को अयोध्या दर्शन कराने का भरोसा दिलाया।

यात्रा के नाम पर वसूले पैसे

आरोपी ने ग्रामीणों से कहा कि वह उन्हें अयोध्या तीर्थ यात्रा पर लेकर जाएगा। इसके लिए उसने प्रति व्यक्ति 1501 रुपए जमा कराए, बताया गया कि ग्राम गोंदईया के 43 लोगों से करीब 64 हजार 543 रुपए और बछालीखुर्द के 32 ग्रामीणों से करीब 48 हजार 32 रुपए लिए गए। कुल मिलाकर आरोपी ने 75 ग्रामीणों से 1 लाख 12 हजार 575 रुपए वसूल लिए।

बंद हो गया मोबाइल

ग्रामीणों के मुताबिक यात्रा के लिए 7 मई 2026 की तारीख तय की गई थी। लेकिन जैसे ही यात्रा का दिन नजदीक आया, आरोपी का मोबाइल बंद आने लगा और उसने गांव आना भी बंद कर दिया, इसके बाद ग्रामीणों को एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो चुकी है।

गरीब ग्रामीणों ने जोड़-जोड़कर दिए थे पैसे

ग्रामीणों का कहना है कि कई परिवारों ने अयोध्या दर्शन की इच्छा पूरी करने के लिए बड़ी मुश्किल से पैसे जुटाए थे, आरोपी ने धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाते हुए खुद को धार्मिक संस्था से जुड़ा बताया और लगातार संपर्क में रहकर लोगों का विश्वास जीत लिया। इसी भरोसे में ग्रामीण उसके झांसे में आ गए।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले की शिकायत मिलने के बाद रतनपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया, पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी होरीलाल अनंत उर्फ राज को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : CG News: दुर्ग में पानी को लेकर रिश्तेदारों के बीच खूनी संघर्ष, डंडे-रॉड और कुल्हाड़ी से हमला, 9 घायल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home