CG News: रायपुर में तैयार हुआ छत्तीसगढ़ का पहला हाईटेक ‘महतारी सदन सह आंगनबाड़ी’

CG News: रायपुर में तैयार हुआ छत्तीसगढ़ का पहला हाईटेक ‘महतारी सदन सह आंगनबाड़ी’

CG News: रायपुर में तैयार हुआ छत्तीसगढ़ का पहला हाईटेक ‘महतारी सदन सह आंगनबाड़ी’

CG News: रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के टाटीबंध इलाके में शहीद भगत सिंह वार्ड को प्रदेश की एक बड़ी सौगात मिली है, यहां छत्तीसगढ़ का पहला हाईटेक महतारी सदन सह आंगनबाड़ी केंद्र बनकर तैयार हो गया है, इस आधुनिक केंद्र का निर्माण विधायक राजेश मूणत की पहल पर करीब 86 लाख रुपये की लागत से किया गया है.

Raipur Smart Mahatari Sadan Inauguration | MLA Munat Hinglish

4500 वर्गफुट में आधुनिक और सुरक्षित भवन

करीब 4500 वर्गफुट क्षेत्र में फैले इस महतारी सदन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि, यहां आने वाली महिलाएं और बच्चे खुद को सुरक्षित, सहज और घर जैसा महसूस कर सकें, भवन का पूरा ढांचा बच्चों और माताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

Raipur Smart Mahatari Sadan Inauguration | MLA Munat Hinglish

शिक्षा, पोषण और डिजिटल सुविधाएं

महतारी सदन में बच्चों के लिए अलग प्ले एरिया, आधुनिक डाइनिंग हॉल, पूरी तरह स्वच्छ किचन, स्टोर रूम, डिजिटल लर्निंग के अनुकूल क्लास रूम और प्रशासनिक कार्यों के लिए अलग ऑफिस रूम की व्यवस्था की गई है, यह केंद्र शिक्षा और पोषण दोनों को एक साथ मजबूत करेगा.

खेल और सर्वांगीण विकास पर जोर

बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए यहां फिसलपट्टी, झूले, कैरम, सांप-सीढ़ी, शतरंज, बास्केटबॉल, पिट बॉल और स्विंग जैसी खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, यह केंद्र अब केवल आंगनबाड़ी नहीं, बल्कि बच्चों के विकास का एक आधुनिक ग्रोथ सेंटर बनेगा.

दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष व्यवस्था

संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए यहां महिला, पुरुष और दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग वॉशरूम बनाए गए हैं, परिसर को आकर्षक बनाने के लिए पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं और सुरक्षा के लिहाज से मजबूत बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया गया है.

विधायक राजेश मूणत का बयान

विधायक राजेश मूणत ने कहा कि, गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को सुविधाओं की कमी के कारण पीछे नहीं रहना चाहिए, महतारी सदन उनकी उसी सोच का परिणाम है, जहां माताओं को सम्मान और बच्चों को निजी प्ले-स्कूल जैसा वातावरण मिल सके.

रायपुर पश्चिम बन रहा मॉडल क्षेत्र

उन्होंने बताया कि, रायपुर पश्चिम में इसी तर्ज पर चार और हाईटेक आंगनबाड़ी केंद्र जल्द शुरू किए जाएंगे, साथ ही पार्क, उद्यान और अन्य जनसुविधाओं का विकास भी तेजी से किया जा रहा है, जिससे रायपुर पश्चिम एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रूप में उभर रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ पुलिस की 2026 कार्ययोजना: हर बीट पर जवाबदेही, AI से अपराध नियंत्रण

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.