हरिद्वार में दिनदहाड़े ज्वैलर्स शो रूम में डकैती

हरिद्वार।  दिनदहाड़े ज्वैलर्स शो रूम में डकैती की घटना से हड़कंप मच गया। रविवार को शहर के व्यस्त रानीपुर मोड़ स्थित बाला जी ज्वैलर्स को डकैतों ने निशाना बनाया।हथियारों के दम पर बदमाशों ने मिर्ची पाउडर डालकर घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान फायरिंग की भी सूचना है। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों की तलाश में पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी गई है। आलाधिकारी घटनास्‍थल पर मौजूद हैं।

बताया कि दो बाइक पर सवार होकर छह बदमाश आए थे। उन्होंने शोरूम में घुसते ही शोरूम मालिक पर दो फायर किए। फायरिंग के बाद उन्होंने दुकान का सारा समान समेटा और मोटरसाइकिल से ही भाग निकले।

किसी ने भी अपना चेहरा नहीं ढका था, बताया जा रहा है सभी 20 से 28 वर्ष के बीच के थे। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल मौके पर हैं और शोरूम के अंदर जानकारी ले रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home