CG News: दुर्ग में पानी को लेकर रिश्तेदारों के बीच खूनी संघर्ष, डंडे-रॉड और कुल्हाड़ी से हमला, 9 घायल

CG News: दुर्ग में पानी को लेकर रिश्तेदारों के बीच खूनी संघर्ष, डंडे-रॉड और कुल्हाड़ी से हमला, 9 घायल

CG News: दुर्ग में पानी को लेकर रिश्तेदारों के बीच खूनी संघर्ष, डंडे-रॉड और कुल्हाड़ी से हमला, 9 घायल

CG News: दुर्ग जिले में पानी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम दांडेसरा में एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई।

डंडे, रॉड और कुल्हाड़ी से हमला

शनिवार को हुए इस विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर डंडों, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हिंसक झड़प में 9 लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जिला अस्पताल में भर्ती घायल

मारपीट में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है, ग्रामीणों के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और उनके दादा सगे भाई थे। इससे पहले भी जमीन विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो चुकी है।

पहले भी हुआ था टंगिया से हमला

स्थानीय लोगों के अनुसार पहले हुए विवाद में भी टंगिया से हमला किया गया था। उस समय पुलिस चौकी में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था। लेकिन इस बार पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद पुरानी दुश्मनी को फिर भड़का गया।

गांव में पुलिस बल तैनात

दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 150 से ज्यादा प्रवासी चमगादड़ों की मौत

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home