CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा, मालवाहन पलटने से 2 की मौत, 11 लोग घायल

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा, मालवाहन पलटने से 2 की मौत, 11 लोग घायल

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा, मालवाहन पलटने से 2 की मौत, 11 लोग घायल

CG News: राजनांदगांव जिले के खड़गांव थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक मालवाहन वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

2 लोगों की मौत, 11 घायल

इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उर्स से लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, मोहला-मानपुर क्षेत्र का एक परिवार राजनांदगांव में आयोजित उर्स कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहा था। तभी नेशनल हाईवे 930 पर बीटेझर और पैंदुर के बीच यह हादसा हो गया, घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है।

ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण हुआ बताया जा रहा है। बताया गया कि उर्स कार्यक्रम के कारण चालक पूरी रात नहीं सो सका था, जिससे वाहन पर नियंत्रण खो दिया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद खड़गांव थाना प्रभारी संजय यादव और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में पुलिस ने अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें : CG News: गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में तनाव, आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद छात्रों के बीच हिंसक झड़प

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home