CG News: आधार बायोमेट्रिक से दर्ज होगी सभी कर्मचारियों की हाज़िरी

CG News: आधार बायोमेट्रिक से दर्ज होगी सभी कर्मचारियों की हाज़िरी

CG News: आधार बायोमेट्रिक से दर्ज होगी सभी कर्मचारियों की हाज़िरी

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 दिसंबर 2025 से मंत्रालयों में आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। महानदी और इंद्रावती भवनों में ट्रायल सफल होने के बाद सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मोबाइल ऐप या बायोमेट्रिक डिवाइस से समयपालन और उपस्थिति दर्ज करेंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार ने उठाया बड़ा कदम

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक पारदर्शिता और समयपालन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी करते हुए बताया कि 1 दिसंबर 2025 से मंत्रालयों में आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) अनिवार्य कर दी गई है। यह प्रणाली अवर सचिव और उनसे वरिष्ठ सभी अधिकारियों के कार्यालय में आने और जाने के समय की उपस्थिति दर्ज करने के लिए लागू होगी।

उपस्थिति दर्ज करने के तरीके

AEBAS के माध्यम से अधिकारी और कर्मचारी मोबाइल में बेस ऐप के जरिए, प्रवेश द्वार पर स्थापित बायोमेट्रिक डिवाइस से या कंप्यूटर में थम्ब स्कैनर का उपयोग करके अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकते हैं। यह कदम समयपालन सुनिश्चित करने और प्रशासनिक कार्यकुशलता में सुधार लाने के उद्देश्य से लिया गया है।

ट्रायल रन और लागू करने की प्रक्रिया

मंत्रालय में इस प्रणाली का ट्रायल रन 20 नवंबर से शुरू हुआ था। महानदी भवन और इंद्रावती भवन में सफल ट्रायल के बाद 1 दिसंबर 2025 से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए AEBAS के माध्यम से उपस्थिति अनिवार्य होगी। सरकार का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और प्रशासनिक दक्षता सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़े: CG News: रायपुर में भारतीय ज्ञान प्रणाली पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *