CG News: रायपुर में नकली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
CG News: रायपुर पुलिस ने नकली दवाओं के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। गोगांव स्थित एक ट्रांसपोर्ट में नकली दवाओं की खेप पकड़े जाने के बाद इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।
इंदौर से हो रही थी सप्लाई
जांच में सामने आया कि ये नकली दवाएं इंदौर से मंगाई जा रही थीं। इसके बाद इन्हें अलग-अलग जिलों के मेडिकल स्टोर्स के जरिए बाजार में बेचा जा रहा था, ड्रग विभाग की टीम ने सारंगढ़ और भाठापारा समेत कई जगहों पर छापेमारी की। जांच में पता चला कि यह रैकेट सिर्फ सप्लाई नहीं, बल्कि वितरण का पूरा नेटवर्क चला रहा था।
वायरल वीडियो से बढ़ा शक
मामले में नया मोड़ तब आया जब एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सहायक औषधि नियंत्रक संजय कुमार नेताम एक मेडिकल स्टोर संचालक के साथ नजर आए। इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई।
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में रोचक अग्रवाल, खेमराम बानी और सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, नकली दवाओं का यह कारोबार आम लोगों की जिंदगी के लिए गंभीर खतरा है। ऐसी दवाएं बीमारी ठीक करने के बजाय हालात को और बिगाड़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें : CG News: रायगढ़ में शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक पर कार्रवाई, वीडियो वायरल होते ही निलंबित