CG News : संदिग्ध मौत के दो महीने बाद कब्र से निकाली जाएगी युवक की लाश

CG News : संदिग्ध मौत के दो महीने बाद कब्र से निकाली जाएगी युवक की लाश

CG News : संदिग्ध मौत के दो महीने बाद कब्र से निकाली जाएगी युवक की लाश

CG News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक की मौत का रहस्य फिर से चर्चा में आ गया है। दो महीने पहले दफनाए गए तबरेज रजा (24) की लाश अब प्रशासनिक आदेश के तहत कब्र से बाहर निकाली जाएगी। यह फैसला मृतक के परिजनों द्वारा उठाई गई जांच की मांग के बाद लिया गया है। युवक ओडिशा के रायगढ़ा स्थित अलमिना पावर प्लांट में सुपरवाइजर के रूप में काम करने गया था, जहां 15 दिन के भीतर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

तबरेज की मौत में नया मोड़

परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार अरुण पाल ने बीमारी का हवाला देकर तबरेज की मौत को सामान्य बताने की कोशिश की, लेकिन न तो इलाज की कोई पुष्टि की गई, न ही परिवार को ओडिशा बुलाया गया। उल्टे, ठेकेदार खुद शव लेकर कोरबा पहुंच गया और जल्दबाज़ी में अंतिम संस्कार करवा दिया गया। परिजनों को जब इस पूरी प्रक्रिया पर शक हुआ तो उन्होंने पहले पुलिस, फिर कलेक्टर से मामले की जांच की मांग की।मृतक के पिता नजर इमाम ने बताया कि तबरेज पूरी तरह स्वस्थ था और वह अपने 15 साथियों के साथ ओडिशा में ड्राइवरी और सुपरवाइजर का काम कर रहा था। रोजाना फोन पर बातचीत होती थी। अचानक बीमारी और फिर मृत्यु की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। पिता ने ठेकेदार पर जानकारी छुपाने और संदिग्ध भूमिका निभाने का आरोप लगाया है।

अब होगा दोबारा पोस्टमॉर्टम

कलेक्टर की अनुमति के बाद अब कब्र की खुदाई कर शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से प्रशासनिक निगरानी में होगी और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। उम्मीद है कि गुरुवार या शुक्रवार को यह खुदाई की जाएगी। वहीं, ठेकेदार अरुण पाल को भी ओडिशा से कोरबा बुला लिया गया है। पोस्टमॉर्टम से मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home