CG News : बिलासपुर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, कांग्रेस नेता के बेटे सहित 4 युवक घायल — चाकूबाजी से मचा हड़कंप

CG News : बिलासपुर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, कांग्रेस नेता के बेटे सहित 4 युवक घायल — चाकूबाजी से मचा हड़कंप

CG News : बिलासपुर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, कांग्रेस नेता के बेटे सहित 4 युवक घायल — चाकूबाजी से मचा हड़कंप

CG News :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुरानी रंजिश के चलते युवकों के दो गुटों के बीच विवाद खूनी झड़प में बदल गया। एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष को घेरकर जमकर मारपीट की, जिसके बाद चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार युवक घायल हो गए। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

https://youtu.be/5MWNks-lim8?si=J8JKTmcbWJpB1BDD

 

भेल खाने पहुंचे थे, शुरू हो गया विवाद

जानकारी के अनुसार, कोनी निवासी कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास का बेटा आदित्य श्रीवास अपने दोस्तों के साथ भेल खाने लखीराम ऑडिटोरियम के पास गया था। वहां पहले से मौजूद युग मिश्रा, वेदांत गुप्ता और निखिल नागवानी अपने एक अन्य साथी के साथ खड़े थे।

बताया जा रहा है कि आदित्य और उसके दोस्तों को देखते ही दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई।

चाकू से ताबड़तोड़ हमला, युवक लहूलुहान

मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक ने चाकू निकाल लिया और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में आदित्य श्रीवास गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके तीन दोस्तों को भी चोटें आईं। आदित्य खून से लथपथ हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल KIMS Hospital में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई।

पहले भी हो चुका है विवाद

पुलिस के मुताबिक, दोनों गुटों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। कोनी और राजेंद्रनगर चौक में भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके थे, लेकिन तब मामला केवल गाली-गलौज और मारपीट तक सीमित रहा था। इस बार विवाद चाकूबाजी तक पहुंच गया।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का केस

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और हमलावर युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

यह भी पढ़े ..CG News : चट्टानों के नीचे छिपा था नक्सलियों का हथियार डंप, आत्मसमर्पित कैडरों की निशानदेही पर बड़ा खुलासा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *