CG News: मार्च की शुरुआत में ही छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर तेज, रायपुर में तापमान सामान्य से ज्यादा

CG News: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, कई जिलों में तापमान सामान्य से ज्यादा

CG News: मार्च की शुरुआत में ही छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर तेज, रायपुर में तापमान सामान्य से ज्यादा

CG News: मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।

Cg:मार्च की शुरुआत में ही बढ़ने लगी गर्मी, रायपुर में पारा 38 डिग्री के  करीब; फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं - Heat Surges In Early March, With  Temperatures Nearing 38 Degrees

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग शहरों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 36.0 और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पेंड्रा रोड में अधिकतम 33.5 और न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबिकापुर में अधिकतम 31.5 और न्यूनतम 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जगदलपुर में अधिकतम 33.9 और न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दुर्ग में अधिकतम तापमान 36.6 और न्यूनतम 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Weather Update: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में गर्मी ने दिखाए तेवर, पारा 38  डिग्री के पार... दो दिन में और बढ़ेगा तापमान | MP-Chhatisgarh Weather  Update IMD Summer

रायपुर सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा

प्रदेश में शुक्रवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में सुबह 8:30 बजे आर्द्रता 59 प्रतिशत और शाम 5:30 बजे 24 प्रतिशत रही। दिनभर आसमान साफ रहा और हवा की औसत गति लगभग 4 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

अगले कुछ दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है, इसलिए अगले एक-दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। विभाग ने फिलहाल किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है।

7 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 7 मार्च को रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले सात दिनों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन मार्च के आगे बढ़ने के साथ गर्मी धीरे-धीरे बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें : CG News: 16 मार्च से शुरू होगा बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन, 450 शिक्षक करेंगे जांच

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home