CG News: 16 मार्च से शुरू होगा बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन, 450 शिक्षक करेंगे जांच

CG News: 16 मार्च से शुरू होगा बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन, 450 शिक्षक करेंगे जांच

CG News: 16 मार्च से शुरू होगा बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन, 450 शिक्षक करेंगे जांच

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कॉपियों की जांच के लिए जिले के स्टेट हायर सेकेंडरी स्कूल को एकमात्र मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी।

जिले के 88 केंद्रों में चल रही बोर्ड परीक्षाएं

जानकारी के अनुसार जिले में 20 और 21 फरवरी से 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इस वर्ष जिले के कुल 88 परीक्षा केंद्रों में हजारों छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला स्तर पर गठित उड़नदस्ता टीम लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही है।

450 से ज्यादा शिक्षकों की लगाई जाएगी ड्यूटी

स्टेट हायर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 450 से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए अनुभवी शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है ताकि मूल्यांकन कार्य समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सके।

12 और 13 मार्च तक पहुंचेंगी कॉपियां

स्टेट हायर सेकेंडरी स्कूल के सहायक समन्वयक सुशील तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12 और 13 मार्च तक बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं राजनांदगांव पहुंचा दी जाएंगी। इसके बाद 16 मार्च से कॉपियों की जांच का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मूल्यांकन

मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पुलिस की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखा जाएगा और निर्धारित कक्षों में ही शिक्षकों द्वारा कॉपियों की जांच की जाएगी। इसके लिए स्कूल परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं और कक्षों की तैयारी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम, हजारों महिलाओं से संवाद करेंगे CM साय

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home