CG News : दुर्ग में बड़ा फर्जीवाड़ा: जिंदा लोगों को मृत दिखाकर 1.19 करोड़ की बीमा राशि निकाली, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

CG News : दुर्ग में बड़ा फर्जीवाड़ा: जिंदा लोगों को मृत दिखाकर 1.19 करोड़ की बीमा राशि निकाली, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

CG News : दुर्ग में बड़ा फर्जीवाड़ा: जिंदा लोगों को मृत दिखाकर 1.19 करोड़ की बीमा राशि निकाली, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

CG News :छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बीमा धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 15 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कागजों में मृत दिखाकर नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) से करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपए अवैध तरीके से निकाल लिए गए। इस पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड ऑनलाइन सर्विस सेंटर का संचालक निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रिटायर्ड कर्मचारियों को उनकी पेंशन राशि निकालने में मदद करने के नाम पर 5 प्रतिशत कमीशन की डील की थी। इसके बाद उसने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य केवाईसी दस्तावेज तैयार कर बीमा कंपनी में मृत्यु दावा प्रस्तुत किया और रकम निकलवा ली। मामला दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र का है।

जिंदा व्यक्ति के नाम पर क्लेम से खुला राज

घोटाले का खुलासा उस समय हुआ जब भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के नाम पर मृत्यु दावा किया गया, जबकि वह व्यक्ति जीवित पाया गया। इससे संदेह होने पर एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, बोकारो (झारखंड) के मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

फर्जी दस्तावेजों से निकाली पूरी राशि

जांच में सामने आया कि आरोपी राजेश कनोजिया (44) ने 15 खाताधारकों को मृत दिखाकर उनके खातों से 100 प्रतिशत राशि निकलवाई, जबकि नियम के अनुसार जीवित खाताधारक अधिकतम 60 प्रतिशत राशि ही निकाल सकता है और शेष 40 प्रतिशत पेंशन के रूप में मिलती है।

पूर्व कर्मचारी की भूमिका भी संदिग्ध

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इस घोटाले में एचडीएफसी लाइफ कंपनी का पूर्व कर्मचारी राजेश कुमार ठाकुर भी शामिल था। उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी दस्तावेज अपलोड किए और सत्यापन प्रक्रिया को नजरअंदाज कर दावे पास कराए। फिलहाल वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

दस्तावेजों में मिली कई गड़बड़ियां
जांच के दौरान कई फर्जी दावों में एक जैसे पते, अमान्य क्यूआर कोड वाले प्रमाण पत्र और संदिग्ध बैंक खातों के जरिए लेन-देन के सबूत मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से 10 हजार रुपए नकद और डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए हैं।

आरोपी जेल भेजा गया
दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है।

यह भी पढ़े ..CG News : मनरेगा के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन आज,कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी, प्रशासन ने की कड़ी बैरिकेडिंग

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट: छत्तीसगढ़ को मिले 9580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7800 से ज्यादा रोजगार की उम्मीद CG News: बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला छत्तीसगढ़ दौरा, 20 जून को रायपुर आ सकते हैं CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: स्कूलों में अब राष्ट्रगीत और राज्यगीत होंगे अनिवार्य, तीन समय का नया शेड्यूल जारी CG News: रायपुर के पंडरी में बन रहा पीएम एकता मॉल, एक छत के नीचे मिलेगा पूरा भारत CG News: रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में डामर फैक्ट्री में भीषण आग, राहत-बचाव कार्य जारी CG News: रायपुर में धान घोटाले की आशंका: 12 समितियों से 6,590 क्विंटल धान गायब, 2 करोड़ से अधिक का नुकसान
panel21.com - panel21 Resources and Information.