CG News :  चिराग पासवान का बड़ा बयान: बिहार में CM पद की कोई वैकेंसी नहीं, लोजपा का विस्तार अब छत्तीसगढ़ तक

CG News :  चिराग पासवान का बड़ा बयान: बिहार में CM पद की कोई वैकेंसी नहीं, लोजपा का विस्तार अब छत्तीसगढ़ तक

CG News :  चिराग पासवान का बड़ा बयान: बिहार में CM पद की कोई वैकेंसी नहीं, लोजपा का विस्तार अब छत्तीसगढ़ तक

CG News :  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साफ कहा है कि बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद भी मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही पद पर बने रहेंगे। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए चिराग ने यह भी कहा कि अगर विधानसभा चुनाव में उतरने से पार्टी को फायदा होगा, तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगे।

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी लोजपा की सक्रियता

चिराग पासवान रायपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, “हम छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत कर रहे हैं। यहां लगातार पार्टी के राष्ट्रीय नेता आ रहे हैं और संगठन की समीक्षा कर रहे हैं। हमारी योजना है कि यहां भी पार्टी का विस्तार करें।”

उन्होंने बताया कि लोजपा अब बिहार से निकलकर नागालैंड, झारखंड जैसे राज्यों में अपने पैर जमा चुकी है, और अगला फोकस उत्तर प्रदेश, पंजाब और छत्तीसगढ़ पर रहेगा।

बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन के साथ राजनीति में आया हूं
चिराग ने कहा, “मेरा राजनीतिक उद्देश्य बिहार और बिहारियों की भलाई है। ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ मेरा विजन है और मैं चाहता हूं कि मेरा राज्य देश के विकसित राज्यों में शामिल हो।”

उन्होंने यह भी संकेत दिए कि वे भविष्य में केंद्र की राजनीति से हटकर बिहार लौटना चाहते हैं, “अगर पार्टी को लगेगा कि मेरी जरूरत बिहार में ज्यादा है, तो मैं जरूर लौटूंगा।”

चुनाव लड़ने की संभावना पर दिया बयान

उन्होंने भाजपा का उदाहरण देते हुए कहा कि जब बीजेपी ने सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारा, तो उन्हें फायदा मिला। “अगर मुझे चुनाव लड़ाने से पार्टी को मजबूती मिलती है और स्ट्राइक रेट बेहतर रहता है, तो मैं जरूर चुनाव लड़ूंगा।”

सूत्रों के मुताबिक, लोजपा रामविलास चिराग पासवान को बिहार विधानसभा चुनाव में उतारने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि वे सामान्य सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने उनके इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि “चिराग जाति-धर्म की राजनीति से ऊपर हैं और उनका विधानसभा में उतरना बिहार के लिए सकारात्मक संकेत है।”

बिहार चुनाव की संभावित टाइमलाइन

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले इसी साल सितंबर-अक्टूबर में हो सकते हैं। चुनाव आयोग की टीम जून में बिहार का दौरा करेगी। दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों को ध्यान में रखते हुए चुनाव तीन चरणों में कराने की संभावना जताई जा रही है। नतीजे नवंबर के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home