CG News : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में NSUI का प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन: कुलपति की ‘भ्रष्टाचार से शादी’ की निकाली बारात

CG News : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में NSUI का प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन: कुलपति की ‘भ्रष्टाचार से शादी’ की निकाली बारात

CG News : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में NSUI का प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन: कुलपति की ‘भ्रष्टाचार से शादी’ की निकाली बारात

CG News : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सोमवार को NSUI ने कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के खिलाफ एक अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। NSUI कार्यकर्ताओं ने कुलपति की ‘भ्रष्टाचार की बेटी’ से शादी का नाटक करते हुए बारात निकाली। विरोध का यह तरीका छात्रों और प्रशासन के बीच बढ़ते असंतोष को दर्शाता है।

प्रदर्शन में घोड़ी, ढोल और नकली दहेज

प्रदर्शन में एक कार्यकर्ता कुलपति का मुखौटा पहन घोड़ी पर सवार हुआ। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली इस बारात में कृषि मंत्री रामविचार नेताम और अरुण साव के मुखौटे पहनकर कार्यकर्ताओं ने नकली नोटों से भरे सूटकेस को ‘दहेज’ के रूप में ‘दूल्हे’ को सौंपा। NSUI का आरोप है कि कुलपति ने बायोटेक इन्कयूबेशन सेंटर में भ्रष्टाचार के बदले 7 करोड़ रुपए का दहेज लिया है।

NSUI की तीन प्रमुख मांगें

कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को तत्काल बर्खास्त किया जाए। बायोटेक इन्कयूबेशन सेंटर और विश्वविद्यालय की सभी खरीदी प्रक्रिया की स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख चेहरे

प्रदर्शन में NSUI के प्रदेश प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष अनुज शुक्ला, वाइस चेयरमैन पुनेश्वर लहरे, गावेश साहू, शुभम शर्मा, रजत ठाकुर, हिमांशु तांडी, अंकित बंजारे, ओझ पांडे, खुशांत मांजरे सहित दर्जनों छात्र नेता शामिल थे।

NSUI के गंभीर आरोपों और प्रतीकात्मक विरोध के बावजूद, अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home