CG News: कल बीजेपी की बड़ी बैठक, SIR प्रक्रिया पर होगी चर्चा

CG News: कल बीजेपी की बड़ी बैठक, SIR प्रक्रिया पर होगी चर्चा

CG News: कल बीजेपी की बड़ी बैठक, SIR प्रक्रिया पर होगी चर्चा

CG News: छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR) आज से यानी मंगलवार से शुरू किया जा रहा है, SIR को लेकर भाजपा संगठन ने बुधवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक बड़ी बैठक रखी है.

CM साय भी रहेंगे उपस्थित

इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक, सांसद और सभी जिलों के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे, बैठक में सभी को SIR के नियम और कानून की जानकारी दी जाएगी, बैठक का मुख्य उद्देश्य जनता की SIR को लेकर मदद करना और कांग्रेस पर हमला करने की रणनीति बनाना है, इस बैठक में जानकारी देने की जिम्मेदारी भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री और प्रदेश के संगठन प्रभारी शिव प्रकाश को दी गई है.

भाजपा के प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है, उसके झूठ को जनता के बीच उजागर करने के लिए सभी को मार्गदर्शन दिया जाएगा, देश के एक दर्जन राज्यों में चुनाव आयोग द्वारा SIR करवाया जा रहा है, छत्तीसगढ़ में भी इसको लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है, इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने फैसला लिया है कि, जनता को SIR को लेकर मदद की जाए, इसलिए राज्यों में राज्य संगठनों को लेकर बैठक की जा रही है, इन बैठकों में राष्ट्रीय नेता SIR के बारे में पूरी जानकारी देंगे.

यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर में पति ने गुस्से में पत्नी को उतारा मौत के घाट

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.