CG News: रायगढ़ में दो गांवों में अफीम की खेती का खुलासा, 17 दिन में पांचवां मामला, दो आरोपी गिरफ्तार

CG News: रायगढ़ में दो गांवों में अफीम की खेती का खुलासा, 17 दिन में पांचवां मामला, दो आरोपी गिरफ्तार

CG News: रायगढ़ में दो गांवों में अफीम की खेती का खुलासा, 17 दिन में पांचवां मामला, दो आरोपी गिरफ्तार

CG News: रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के घाटगांव और मुड़ागांव गांव में अफीम की अवैध खेती पकड़ी गई है, घाटगांव में करीब 50 डिसमिल और मुड़ागांव में 5 डिसमिल जमीन पर अफीम उगाई जा रही थी.

दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

घाटगांव मामले में पुलिस ने जगतराम नाग और मनोज नाग को गिरफ्तार किया है, जबकि साधराम नाग फरार बताया जा रहा है, आरोपियों ने पूछताछ में बीज पत्थलगांव के एक व्यापारी से लाने की बात कबूली है, मुड़ागांव में तानसिंह नागवंशी से पूछताछ के बाद अफीम की खेती की पुष्टि हुई, उसके घर से सूखे अवशेष जब्त किए गए हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच जारी है.

17 दिनों में पांचवां मामला

पुलिस और प्रशासन ने इलाके में ड्रोन से सर्वे कर अवैध खेती के नेटवर्क को खंगालने की कार्रवाई शुरू कर दी है, प्रदेश में पिछले 17 दिनों में अफीम की खेती का यह पांचवां मामला है, इससे पहले दुर्ग, बलरामपुर और रायगढ़ के तमनार में भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं.

10-12 साल से हो रही थी खेती

दो दिन पहले तमनार ब्लॉक के आमाघाट में भी अफीम की खेती पकड़ी गई थी, जहां झारखंड निवासी मार्शल सांगा पिछले 10-12 वर्षों से यह अवैध खेती कर रहा था, इस मामले को लेकर भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए सरकार पर निशाना साधा है, पुलिस का कहना है कि, पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से नई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू, 100 से ज्यादा मेहमान आने पर देनी होगी सूचना

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *