CG News: बालोद में ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल

CG News: बालोद में ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल

CG News: बालोद में ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल

CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ग्रामीण नामकरण संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बड़ा हादसा हो गया, मंगचुआ थाना क्षेत्र के भंवरमरा नेताम टोला मोड़ पर ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क किनारे पलट गई और चीख-पुकार मच गई.

2 महिलाओं की मौके पर मौत

इस हादसे में मान बाई (68) और नंदिनी (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिससे गांव में शोक का माहौल है, हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं, कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

स्थानीय लोगों ने बचाई जानें

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, सभी घायलों को लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर करने की तैयारी है, पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह हो सकती है, मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें : CG News: रायगढ़ में दो गांवों में अफीम की खेती का खुलासा, 17 दिन में पांचवां मामला, दो आरोपी गिरफ्तार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.