CG News: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने स्मार्ट मीटर पखवाड़ा शुरू किया, 23 फरवरी तक चलेगा अभियान

CG News: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने स्मार्ट मीटर पखवाड़ा शुरू किया, 23 फरवरी तक चलेगा अभियान

CG News: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने स्मार्ट मीटर पखवाड़ा शुरू किया, 23 फरवरी तक चलेगा अभियान

CG News: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी उपभोक्ताओं के घरों में तेजी से स्मार्ट मीटर लगा रही है, इसके साथ ही कंपनी स्मार्ट मीटर उपयोगकर्ताओं को जागरूक करने के लिए 23 फरवरी तक स्मार्ट मीटर पखवाड़ा आयोजित कर रही है, इसमें उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर और मोबाइल ऐप के माध्यम से खपत और बचत की जानकारी दी जाएगी.

एक क्लिक में पूरी जानकारी

स्मार्ट मीटर ऐप के जरिए उपभोक्ताओं को निम्न सुविधाएं मिलेंगी,
• अग्रिम भुगतान की सुविधा
• रीयल-टाइम बैलेंस जानकारी
• बिजली खपत पर बेहतर नियंत्रण
• सही व पारदर्शी बिलिंग, विवादों में कमी
• लो-बैलेंस और असामान्य खपत की सूचना
• आसान रिचार्ज और सेवा गुणवत्ता में सुधार

डेमो, हेल्पडेस्क और प्रशिक्षण

जिन घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, वहां लाइव डेमो सत्र आयोजित किए जाएंगे, उपभोक्ताओं को मोबाइल ऐप के माध्यम से खपत देखने और ऊर्जा की बचत करने के तरीके सिखाए जाएंगे, इसके अलावा, नगरीय निकाय और पंचायत स्तर पर अस्थाई सहायता केंद्र और हेल्प डेस्क, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, लघु वीडियो और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा.

स्मार्ट मीटर की स्थिति

• देशभर में स्मार्ट मीटर लगे: 5 करोड़
• छत्तीसगढ़ में:
o फीडर मीटर: 5854
o वितरण ट्रांसफार्मर: 245424 (लगे हुए: 69135)
o कन्ज्यूमर मीटर: 5563405 (लगे हुए: 3331815)
o सरकारी विभाग: 172597 (लगे हुए: 119785)

यह भी पढ़ें : CG News: रामानुजगंज के आदिवासी परिवार को नहीं मिल रहा जाति प्रमाण पत्र, सरकारी योजनाओं का लाभ ठप

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *