CG News: बिलासपुर में पति ने गुस्से में पत्नी को उतारा मौत के घाट

CG News: बिलासपुर में पति ने गुस्से में पत्नी को उतारा मौत के घाट

CG News: बिलासपुर में पति ने गुस्से में पत्नी को उतारा मौत के घाट

CG News: बिलासपुर के तखतपुर में मिथुन मेहर ने खाना नहीं बनाने पर पत्नी सीमा मेहर के साथ मारपीट कर गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने पड़ोसियों को गुमराह किया कि गिरने से मौत हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

पति-पत्नी में विवाद

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ में मिथुन मेहर (40) ने अपनी पत्नी सीमा मेहर (30) की हत्या कर दी। दोनों गौरा-गौरी पूजा देखने गए थे। पूजा से लौटने के बाद खाना न बनाने पर पति और पत्नी के बीच बहस हुई। पत्नी ने बताया कि पूजा में जाने के कारण खाना नहीं बना, लेकिन बाद में बना देगी।

हत्या और गुमराह करने की कोशिश

नाराज पति ने पहले पत्नी से मारपीट की और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद मिथुन शव के पास कुछ देर बैठा रहा। उसने पड़ोसियों और पुलिस को बताया कि पत्नी गिरने से मर गई। वह घटना को छुपाने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने गिरफ्तार किया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के गले में चोट के निशान देखकर पुलिस को शक हुआ। कड़ी पूछताछ के बाद मिथुन ने अपनी गलती कबूल की। आरोपी के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े: CG News: लैब टेक्नीशियनों को 2800 रुपए का ग्रेड पे, हाईकोर्ट ने दिए निर्देश

Related Post

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home