CG News: ऑपरेशन निश्चय में रायपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय गांजा तस्कर दबोचा

CG News: ऑपरेशन निश्चय में रायपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय गांजा तस्कर दबोचा

Raipur News: नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए रायपुर पुलिस को ऑपरेशन निश्चय के तहत एक और अहम सफलता हाथ लगी है। खमतराई थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर उरकुरा क्षेत्र में कार्रवाई

पुलिस को 8 जनवरी 2026 को सूचना मिली थी कि उरकुरा इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति गांजा लेकर बिक्री की फिराक में घूम रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद खमतराई थाना पुलिस ने घेराबंदी कर बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार युवक को रोका।

आरोपी की पहचान और बरामदगी

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बैदेही कुमार सिंह, निवासी गया (बिहार) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद प्लास्टिक थैले से तीन पैकेट में कुल 5 किलो 133 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

ओडिशा से रायपुर लाने की थी योजना

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी यह मादक पदार्थ ओडिशा के बरगढ़ जिले से लाकर रायपुर में खपाने की योजना बना रहा था। गांजे की अनुमानित कीमत ₹50,130 बताई गई है।

बिना नंबर बाइक भी जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से काली रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी, उसे भी जब्त किया है। बाइक की कीमत लगभग ₹40,000 आंकी गई है।

  • कुल जब्ती मूल्य: ₹90,130

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 16/2026 दर्ज किया गया है। उस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : जेईई परीक्षा के बाद लापता हुआ 17 वर्षीय छात्र, व्हाट्सएप मैसेज से बढ़ी चिंता

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home