CG News: फाफाडीह शराब दुकान के पास हुई युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

CG News: फाफाडीह शराब दुकान के पास हुई युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

CG News: फाफाडीह शराब दुकान के पास हुई युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

CG News: रायपुर के फाफाडीह इलाके में शराब दुकान के पास घायल अवस्था में मिले युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गश्त के दौरान मिला था युवक

बुधवार रात देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम को फाफाडीह शराब भट्टी के पास एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। युवक के गाल, पेट और हाथ पर चाकू से किए गए हमले के गहरे निशान थे। पुलिस ने बिना देरी किए उसे मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की हुई पहचान

जांच के दौरान मृत युवक की पहचान अमर लोहार के रूप में की गई। हत्या की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई।

 

लूट की नीयत से दिया गया वार

पुलिस जांच और पूछताछ में सामने आया कि यह हत्या लूटपाट के उद्देश्य से की गई थी। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर सागर, आलोक और वंश नामक तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या और लूट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें : ऑपरेशन निश्चय में रायपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय गांजा तस्कर दबोचा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home