CG News :नहर किनारे मिली नवजात ,इलाज जारी

CG News :नहर किनारे मिली नवजात ,इलाज जारी

CG News :नहर किनारे मिली नवजात ,इलाज जारी

CG News:  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है ,जहां नहर किनारे एक नवजात बच्ची को मिली है , बच्ची के पैर पर पट्टी बंधी हुई है , ग्रामीणों ने बच्ची को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी |

जानकारी के मुताबिक

मामला मगरलोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत भेंडरी गाँव का है ,वहाँ के ग्रामीणों ने नहर किनारे एक अज्ञात नवजात बच्ची को देखा , जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी ,जिसके बाद मितानिन बच्ची को उपस्वास्थ्य केंद्र ले गई , जहां से बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया है ,वहाँ बच्ची को SNCU में रखा गया है |

डॉक्टरों से मिली जानकारी

डॉक्टर रवि किरण शिंदे ने बताया कि बच्ची के शरीर पर सुई के निशान हैं ,वहीं डॉक्टर नेहा शंकर ने बताया कि बच्ची इसके पहले भी किसी अन्य अस्पताल में भर्ती थी ,बच्ची लगभग 10 से 15 दिन की नवजात है ,डॉक्टरों का मानना है कि बच्ची को दूध पिला कर छोड़ा गया है, क्योंकि बच्ची जब मिली तब वह ज्यादा भूखी नहीं थी , फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है और इलाज जारी है |

 

 

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.