CG News :युवती को जिंदा जलाने की कोशिश ,आरोपी गिरफ्तार

 CG News :युवती को जिंदा जलाने की कोशिश ,आरोपी गिरफ्तार

 CG News :युवती को जिंदा जलाने की कोशिश ,आरोपी गिरफ्तार

CG News :छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है , जहां एक युवक ने युवती को जिंदा जलने की कोशिश की ,घटना के बाद आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और युवती को अस्पताल ले कर गए और साथ हीं पुलिस को भी सूचना दी ,युवती का इलाज जारी है |

जानकारी के मुताबिक

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है , वहाँ व्यापर विहार स्थित आईसीआईसीआई बैंक के नीचे युवती का परिवार पान का ठेला चलता है ,जहां बुधवार को वो अपने भाई के साथ बैठी थी और साथ में युवती का परिचित युवक भी था, इसी दौरान सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गाँधी चौक स्थित आवासपारा निवासी संजू ठाकुर वहाँ पंहुचा ,जो कि युवती का पूर्व परिचित था ,संजू ठाकुर युवती को घूमने जाने के लिए बोला , लेकिन युवती ने मना कर दिया , इस पर संजू ठाकुर युवती से बदसलूकी करने लगा ,यह देख कर वहाँ उपस्थित युवकों ने उसे वहाँ से भगाया और वह वहाँ से चला गया |

पुनः लौटकर आया

कुछ देर बाद संजू ठाकुर वापस वहाँ पर बोतल में पेट्रोल लेकर आया और युवती पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने के लिए आग लगा दी , वहाँ उपस्थित युवकों ने आग बुझाने की कोशिश की , लेकिन तब तक युवती का हाथ जल चुका था , पुलिस को मौके पर घटना की जानकारी दी ,उसके बाद युवती को अस्पताल ले जाया गया ,जहां युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है |

आरोपी से पूछताछ

घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए, आरोपी संजय ठाकुर को गिरफ्तार किया और पूछताछ की , पुछ्ताछ में आरोपी ने बताया कि वो शादीशुदा है और युवती से पूर्व परिचित है ,दोनों की बात भी होती थी , बुधवार को भी वह युवती को मिलने आया था और उसे घूमने चलने के लिए बोला ,लेकिन उसने मना कर दिया और दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर उसकी पिटाई करवा दी , इसी बात का बदला लेने के लिए उसने युवती पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की |

 

 

 

 

 

 

Related Post

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home