CG News :आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की लापरवाही ,नवजात की गई जान

 CG News :आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की लापरवाही ,नवजात की गई जान

 CG News :आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की लापरवाही ,नवजात की गई जान

CG News :छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है , जिसमें 2 महीने की नवजात की टीकाकरण से मौत हो गई ,बताया जा रही है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा नवजात बच्ची को एक साथ 4 टीके लगे गए थे , जिसके बाद बच्ची की तबियत ख़राब हो गई और दूसरे दिन सुबह उसकी मौत हो गई |

जानकारी के मुताबिक

दरअसल ,मामला बिलासपुर जिले के मंगला के धुरिपारा का है , जहां के निवासी रामेश्वर मरावी की पत्नी इश्वरी मरावी ,मंगलवार दोपहर अपनी 2 महीने की बच्ची को टीका लगवाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र लेकर गई थी ,वहाँ स्वास्थ्य विभाग की एएनएम विभा बंजारे ने बच्ची को 4 टीके एक लगातार लगा दिए ,जिसके बाद वे बच्ची को लेकर घर चली गईं |परिजनों ने बताया कि घर आने के बाद बच्ची लगातार रो रही थी और रात में भी दर्द से तड़पती रही , जिसके बाद बुधवार दोपहर 12 बजे बच्ची की मौत हो गई

परिजनों द्वारा विरोध प्रदर्शन

बच्ची की मौत की ख़बर सुनते हीं गुस्साए परिजन और आसपास के लोग आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाया ,साथ हीं उन्होंने एएनएम को फ़ोन भी लगाया ,लेकिन उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया और ना हीं स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी वहाँ पर पंहुचा ,जिसके बाद गुस्साए परिजन कलेक्ट्रेट पंहुचे और वहाँ जमकर नारेबाजी की और साथ हीं 6 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की |

आगे की जांच जारी

प्रदर्शन की जानकारी होने पर तहसीलदार गरिमा सिंह वहाँ पर पहुंची और प्रदर्शन को रोका और साथ हीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,जिसके बाद पुलिस वहाँ पर पंहुची और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से पूछताछ की तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कन्या पटेल ने बताया कि मंगलवार को 32 बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया था , यह टीकाकरण एएनएम विभा बंजारे द्वारा किया गया था, साथ हीं यह भी बताया कि इसमें नवजात को एक साथ 4 टीके लगाए जाते हैं |

 

 

 

 

 

 

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home