MP News : फूलसिंह बरैया के बयान पर उबाल, नर्मदापुरम में फूंका पुतला, माया नारोलिया का कांग्रेस पर तीखा प्रहार

MP News : फूलसिंह बरैया के बयान पर उबाल, नर्मदापुरम में फूंका पुतला, माया नारोलिया का कांग्रेस पर तीखा प्रहार

कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के विवादित बयान को लेकर प्रदेशभर में विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में नर्मदापुरम में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विधायक का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की महिलाओं के प्रति सोच आज भी नहीं बदली है और समय-समय पर ऐसे बयान सामने आते रहते हैं, जो समाज को शर्मसार करते हैं।

माया नारोलिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माना जाता है कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं देवताओं का वास होता है, लेकिन कांग्रेस के कुछ नेता लगातार इस मूल भावना को ठेस पहुंचा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं की सुंदरता को लेकर की गई टिप्पणी को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब महिलाओं की सुंदरता को अपराध या अभिशाप के रूप में देखा जाएगा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मांग की कि ऐसे बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई, पार्टी से निष्कासन और सार्वजनिक माफी सुनिश्चित की जाए।

अपने बयान में माया नारोलिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, और लखपति दीदी योजना को महिला उत्थान की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

यह भी पढ़ें : दहेज मृत्यु मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला, पति को 17 साल बाद मिली राहत

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home