CG News: बिलासपुर मंडल में 14 ट्रेनें बहाल, NI कार्य के बाद यात्रियों को राहत
CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में जांजगीर-नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए किए गए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के बाद पहले निरस्त की गई 14 यात्री ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया गया है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
19 से 22 अप्रैल तक चरणबद्ध बहाली
रेलवे प्रशासन के अनुसार, ट्रेनों का संचालन 19 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में दोबारा शुरू किया जाएगा, ताकि यात्रियों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी रह सके, रायगढ़–बिलासपुर, रायपुर–गेवरारोड और कोरबा रूट की कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को निर्धारित समय के अनुसार बहाल किया गया है।
प्रमुख बहाल ट्रेनें
रेलवे ने रायगढ़-बिलासपुर, रायपुर-गेवरारोड, रायपुर-कोरबा सहित कई ट्रेनों को पुनः शुरू किया है। इसके अलावा बिलासपुर-कोरबा और गेवरारोड रूट की अन्य मेमू सेवाएं भी बहाल की गई हैं, गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन को भी 19 से 22 अप्रैल तक फिर से चलाया जाएगा, 19 से 22 अप्रैल के बीच हसदेव एक्सप्रेस को एक्सप्रेस श्रेणी में संचालित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।