CG News: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच बदला मौसम, 29 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

CG News: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच बदला मौसम, 29 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

CG News: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच बदला मौसम, 29 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

CG News: छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी के बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है, मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है, राजधानी रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव समेत प्रदेश के 29 जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.

आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत

मौसम के इस बदले मिजाज के बीच बिलासपुर जिले के कोटा इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ बुधवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की जान चली गई, ग्राम लखोदना में खेत में काम कर रहे मन्ना यादव और कुंजराम यादव बिजली की चपेट में आ गए, वहीं मानपुर गांव में बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े किसान जागेश्वर जगत पर गाज गिर गई, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

दो गांवों में पसरा मातम

आकाशीय बिजली के प्रकोप से एक ही दिन में तीन लोगों की मौत के बाद कोटा क्षेत्र के लखोदना और मानपुर गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है, मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम ने ग्रामीणों से खराब मौसम के दौरान खुले खेतों, पेड़ों के नीचे और पानी वाले इलाकों में न रुकने की अपील की है, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके.

रायपुर रहा प्रदेश में सबसे गर्म

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो राजधानी रायपुर में गर्मी का असर बना हुआ है, बुधवार को रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया, जहाँ अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं पेंड्रारोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे रात के समय हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है.

आज बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने के साथ-साथ तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, मानसून की विदाई के दौरान प्रदेशभर में हो रही इस मौसमी हलचल से तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला T-20 सीरीज़ का रोमांच, स्मृति मंधाना होंगी कप्तान

Related Post

One thought on “CG News: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच बदला मौसम, 29 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home