CG News: चमोली टनल हादसे में कोंडागांव के मजदूरों पर टूटा कहर, दो की मौत और दो लापता

CG News: चमोली टनल हादसे में कोंडागांव के मजदूरों पर टूटा कहर, दो की मौत और दो लापता

CG News: चमोली टनल हादसे में कोंडागांव के मजदूरों पर टूटा कहर, दो की मौत और दो लापता

CG News: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे में छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं और दो अब भी लापता बताए जा रहे हैं. हादसा 13 अगस्त की शाम लैंडस्लाइड के बाद हुआ, जब टनल के अंदर अचानक पानी और भारी मलबा भर गया. घटना के समय कई मजदूर सुरंग के भीतर काम कर रहे थे.

दो मजदूरों की मौत, दो की तलाश जारी

हादसे में कोंडागांव के धनसूली निवासी 24 वर्षीय लखेश्वर पोयाम और मड़ानार निवासी 25 वर्षीय भुनेश्वर की मौत की पुष्टि हुई है. वहीं दहिकोंगा निवासी देवनाथ और धनसूली निवासी चेतन पोयाम का अब तक पता नहीं चल सका है. दोनों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है. हादसे में घायल सुनील और पेनसिंह का चमोली जिले में इलाज चल रहा है.

पानी और मलबे से मची अफरा तफरी

यह हादसा विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुआ. बताया गया कि अचानक टनल के भीतर पानी और मलबा तेजी से घुसने लगा, जिससे मजदूरों को संभलने का मौका नहीं मिला. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे. रेस्क्यू टीम ने कई मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

कोंडागांव में परिवारों पर टूटा दुख

हादसे की खबर कोंडागांव पहुंचते ही धनसूली, मड़ानार और दहिकोंगा सहित आसपास के इलाकों में शोक का माहौल बन गया. रोजी-रोटी की तलाश में उत्तराखंड गए मजदूरों के परिवार अपने परिजनों की जानकारी के लिए प्रशासन से लगातार संपर्क कर रहे हैं. दो मजदूरों की मौत से परिवारों में मातम है, जबकि लापता मजदूरों के परिजन अब भी उनके सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं.

सीएम धामी ने लिया रेस्क्यू का जायजा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल पहुंचकर राहत और बचाव अभियान का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को टनल में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ और झारखंड के मुख्यमंत्रियों से भी बातचीत कर स्थिति की जानकारी साझा की. उत्तराखंड सरकार ने हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर सरकार का बड़ा एक्शन, नौकरी से हटेंगे कर्मचारी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *