CG News: जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता, एक मौत के बाद युवक भी संक्रमित

CG News: जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता, एक मौत के बाद युवक भी संक्रमित

CG News: जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता, एक मौत के बाद युवक भी संक्रमित

CG News: जांजगीर-चांपा जिले में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. पिछले दिनों स्वाइन फ्लू जैसे लक्षणों के बाद हुई एक व्यक्ति की मौत की जांच रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है. वहीं रायपुर से अपने ससुराल बालपुर आए एक युवक में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है. सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद युवक को चांपा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव, कांटेक्ट ट्रेसिंग शुरू

चिकित्सकों ने लक्षणों को देखते हुए 12 सितंबर को युवक का नमूना स्वाइन फ्लू जांच के लिए भेजा था. 13 सितंबर को आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक युवक रायपुर से बालपुर स्थित अपने ससुराल आया था. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रही है और उनकी निगरानी के साथ जरूरत के अनुसार जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

जिले में छह से ज्यादा संदिग्ध मरीज

जिले में अब तक छह से अधिक संदिग्ध मरीज सामने आ चुके हैं. इनमें से अधिकांश मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है. जिला अस्पताल में भी स्वाइन फ्लू की आशंका में दो मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया था. दोनों के नमूने जांच के लिए भेजे गए, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई. जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. दीपक साहू के मुताबिक तीन संदिग्ध लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

मृतक की जांच रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

पिछले दिनों स्वाइन फ्लू जैसे लक्षणों के बाद एक व्यक्ति की मौत हुई थी. अब उसके नमूने की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले में स्वाइन फ्लू से एक मौत की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संदिग्ध मामलों की जांच तेज कर दी गई है. सीएमएचओ डॉ. अनिता श्रीवास्तव ने भी बताया कि चांपा के निजी अस्पताल में उपचार के लिए आए युवक का स्वाइन फ्लू जांच के लिए नमूना भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

तेज बुखार और खांसी होने पर कराएं जांच

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार स्वाइन फ्लू एच1एन1 वायरस से होने वाला संक्रामक श्वसन रोग है. इसके प्रमुख लक्षणों में अचानक तेज बुखार, ठंड लगना, सूखी खांसी, गले में खराश, अत्यधिक थकान, शरीर में दर्द, सिरदर्द और नाक बहना या बंद होना शामिल हैं. कुछ मरीजों में उल्टी और दस्त की शिकायत भी हो सकती है. ऐसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय परामर्श लेकर समय पर जांच और उपचार कराना जरूरी है.

यह भी पढ़ें : CG News: सक्ती DPO सुधाकर बोदले के तबादले पर हाई कोर्ट की रोक, 10 महीने में हुआ था ट्रांसफर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home