CG News: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष अपडेट अभियान शुरू, 9वीं से 12वीं के छात्रों और छूटे पात्रों पर फोकस
CG News: छत्तीसगढ़ निर्वाचन विभाग ने राज्य में मतदाता सूची को अद्यतन करने और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए एक व्यापक विशेष अभियान शुरू किया है, इस ड्राइव के तहत विशेष रूप से 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले युवा विद्यार्थियों और मतदाता सूची में नाम जुड़ने से छूटे हुए पात्र नागरिकों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.
छूटे नामों के लिए भरा जाएगा फॉर्म-6
अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं, बीएलओ पुरानी और मौजूदा मतदाता सूची का मिलान कर ऐसे लोगों की पहचान करेंगे, जिनका नाम पूर्व में दर्ज था लेकिन अब सूची में नहीं है, पात्र पाए जाने पर संबंधित नागरिकों से फॉर्म-6 भरवाकर उनका नाम सूची में जोड़ा जाएगा.
वंचित क्षेत्रों में लगेंगे विशेष शिविर
निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक बीएलओ को हर सप्ताह 20 से 25 नए मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया है, जिसे एक महीने के भीतर पूरा करने की योजना है, मतदान केंद्रों के अलावा बेघर, श्रमिक बस्तियों और रैन बसेरों में रहने वाले वंचित नागरिकों के लिए भी विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.
इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से जुड़ेंगे स्कूली छात्र
स्कूली विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए प्रदेश के उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के माध्यम से शिविर लगाए जा रहे हैं, बीएलओ को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और मैदानी स्तर पर घर-घर सर्वे की प्रक्रिया तेजी से जारी है.
ऑनलाइन पोर्टल, ऐप और 1950 हेल्पलाइन से करें आवेदन
पात्र नागरिक और नए मतदाता चुनाव आयोग के ऑनलाइन पोर्टल (voters.eci.gov.in) और मोबाइल ऐप ‘ECINET’ के जरिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं, ECINET ऐप में ‘Book a Call with BLO’ की विशेष सुविधा भी दी गई है, इसके अलावा ऑफलाइन आवेदन व किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है.
One thought on “CG News: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष अपडेट अभियान शुरू, 9वीं से 12वीं के छात्रों और छूटे पात्रों पर फोकस”