CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सली दासरू का आत्मसमर्पण, सरकार की पुनर्वास नीति का मिलेगा लाभ

CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सली दासरू का आत्मसमर्पण, सरकार की पुनर्वास नीति का मिलेगा लाभ

CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सली दासरू का आत्मसमर्पण, सरकार की पुनर्वास नीति का मिलेगा लाभ

CG News: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच एक और बड़ी सफलता मिली है। कांकेर जिला में परतापुर एरिया कमिटी से जुड़े सक्रिय नक्सली दासरू ने सोमवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

आमाबेड़ा थाने में किया सरेंडर

जानकारी के मुताबिक, दासरू आमाबेड़ा थाने पहुंचा और पुलिस के सामने हथियार डालते हुए मुख्यधारा में शामिल हो गया। इस आत्मसमर्पण की पुष्टि पुलिस अधीक्षक निखिल राखेछा ने की है।

मुठभेड़ों के बाद बढ़ा दबाव

हाल ही में नक्सलियों के खिलाफ हुई कार्रवाई और मुठभेड़ों के बाद संगठन के भीतर दबाव बढ़ा है, जिसके चलते कई नक्सली अब सरेंडर कर रहे हैं।

पुनर्वास योजना का मिलेगा लाभ

राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को कई सुविधाएं दी जाती हैं। दासरू को तत्काल 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है।
इसके अलावा—
• 3 साल तक हर महीने 10,000 रुपये स्टाइपेंड
• निःशुल्क आवास और भोजन
• स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग
• कृषि भूमि और आजीविका के साधन

मुख्यधारा में लौटने की पहल

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कदम नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। सरकार की योजना का उद्देश्य नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें नया जीवन देना है।

यह भी पढ़ें : CG News: जशपुर में विमान हादसा, आरा पहाड़ से टकराया प्राइवेट प्लेन, पायलट और को-पायलट की मौत

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home