CG News : सूरजपुर में फर्जी सरकारी अफसर ने रचा ठगी का जाल, ग्रामीणों से 1.07 लाख की वसूली

CG News : सूरजपुर में फर्जी सरकारी अफसर ने रचा ठगी का जाल, ग्रामीणों से 1.07 लाख की वसूली

CG News : सूरजपुर में फर्जी सरकारी अफसर ने रचा ठगी का जाल, ग्रामीणों से 1.07 लाख की वसूली

CG News : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शातिर ठग ने खुद को श्रम विभाग का अधिकारी बताकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लालच देकर लाखों की ठगी कर डाली।

फर्जी सब्सिडी योजना का झांसा

आरोपी सुमित कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना और पशुधन विभाग की योजनाओं में एक लाख से डेढ़ लाख रुपए तक की सब्सिडी दिलाने का झांसा दिया। उसने खुद को श्रम विभाग का अधिकृत प्रतिनिधि बताया और पंचायत भवन में बाकायदा बैठक लेकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर ग्रामीणों से पैसे वसूले।

107 ग्रामीण बने शिकार

मामला ओडगी ब्लॉक के चांदनी थाना क्षेत्र के मोहरसोप चौकी का है। आरोपी ने सरपंच और पंचों की मौजूदगी में 107 ग्रामीणों से 500 से 1000 रुपये लिए और 1.07 लाख रुपये की नकदी इकट्ठा कर ली। गांव वालों का भरोसा जीतने के लिए उसने एक गाड़ी का इस्तेमाल किया, जिस पर सरकारी जैसा नंबर CG16 CS 0226 दर्ज था।

जागरूकता ने बचाया बड़ा नुकसान

कुछ जागरूक ग्रामीणों को संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। जब ठगी का खुलासा हुआ तो ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी कोरिया जिले के टेंगनी गिरजापुर का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांचा जा रहा है कि उसने कहीं और भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया है या नहीं।

Related Post

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home