CG news : थाने में हंगामा: शिकायतकर्ता और पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला

CG news : थाने में हंगामा: शिकायतकर्ता और पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला

CG news : थाने में हंगामा: शिकायतकर्ता और पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला

CG News : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना परिसर में 17 जून की रात लगभग 12 बजे एक हैरान कर देने वाली घटना घटी, जब मारपीट की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे दीपक जायसवाल और उसके साथियों पर एक ही परिवार के लोगों ने थाने में ही हमला कर दिया।

थाने में हंगामा

आरोप है कि सागिर हुसैन, जाकिर हुसैन और उनके परिवार की महिलाएं थाने में घुस आए और शिकायतकर्ता दीपक, उसके भाई और साथियों के साथ मारपीट करने लगे। जब ड्यूटी पर तैनात आरक्षक धनेश्वर राम (क्रमांक 644) ने हंगामा रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की और उन्हें जमीन पर गिरा दिया। गिरने के बाद आरोपियों ने अपने पालतू कुत्ते को आरक्षक पर छोड़ दिया, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई।

गिरफ्तार किए गए आरोपी:

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 महिलाओं सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2), 118(1), 191(2), 132 के तहत मामला दर्ज किया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया गया है और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि कानून से टकराने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

 

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home