CG News: सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का गुप्त बंकर तोड़ा, विस्फोटक और हथियार बरामद

CG News: सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का गुप्त बंकर तोड़ा, विस्फोटक और हथियार बरामद

CG News: सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का गुप्त बंकर तोड़ा, विस्फोटक और हथियार बरामद

CG News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के मंसूबों पर बड़ा प्रहार करते हुए एक अहम सफलता हासिल की है। थाना गंगालूर क्षेत्र के ग्राम डोडीतुमनार (पटेलपारा) की पहाड़ियों में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे छिपाकर बनाए गए एक गुप्त बंकर का खुलासा हुआ है।

जंगल में छिपा था नक्सलियों का बंकर

पुलिस को सूचना मिली थी कि इस इलाके में माओवादियों ने विस्फोटक और हथियार छिपाकर रखे हैं। इसके बाद पुलिस सहायता केंद्र पीडिया और थाना गंगालूर की संयुक्त टीम ने इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया, तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को जमीन के अंदर बनाया गया गुप्त बंकर मिला, जिसे बाद में बम निरोधक दस्ते (BDDS) की मदद से सुरक्षित तरीके से ध्वस्त किया गया।

हथियार और विस्फोटक बरामद

बंकर की जांच के दौरान वहां से बड़ी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और तकनीकी उपकरण बरामद किए गए। सुरक्षा बलों को आशंका है कि माओवादी इन उपकरणों का इस्तेमाल हथियार बनाने और मरम्मत के लिए कर रहे थे, बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इलाके में सर्चिंग अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे इलाके में सुरक्षा बलों की सतर्कता बढ़ा दी गई है और सर्चिंग ऑपरेशन लगातार जारी है ताकि नक्सली गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

नक्सली महिला ने किया सरेंडर

इसी बीच आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले से एक और बड़ी खबर सामने आई है, जहां 5 लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी पोडियम लक्ष्मी ने आत्मसमर्पण कर दिया है, लक्ष्मी बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र की रहने वाली है और DKSZC की सक्रिय सदस्य थी। वह लंबे समय से छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों में शामिल थी।

नक्सल मोर्चे पर लगातार बढ़ती कार्रवाई

बीजापुर में बंकर ध्वस्त होने और महिला नक्सली के सरेंडर से सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। लगातार चल रहे अभियानों से नक्सली नेटवर्क पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News: कोरबा में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथों गिरफ्तार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *