CG News : एक महीने में 541 परिवारों की खुशियां लौटीं, दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता

CG News : एक महीने में 541 परिवारों की खुशियां लौटीं, दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता

CG News : एक महीने में 541 परिवारों की खुशियां लौटीं, दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता

CG News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए चलाए गए “ऑपरेशन तलाश” ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस अभियान के तहत 1 जून से 30 जून 2025 तक जिले भर के थानों में दर्ज गुम इंसानों की शिकायतों के आधार पर खोजबीन की गई और कुल 541 गुमशुदा लोगों को ढूंढकर उनके परिवार से मिलाया गया। यह अभियान दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशन में संचालित किया गया, जिसमें पुलिस ने पूरे देशभर में फैले विभिन्न स्थानों से लापता लोगों को सकुशल दस्तयाब किया।

100+ गुमशुदा बरामद

इस एक माह लंबे अभियान का उद्देश्य सिर्फ गुम हुए लोगों की तलाश ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों में फिर से खुशियां लौटाना था। पुलिस ने अथक मेहनत कर यह सुनिश्चित किया कि गुम हुए व्यक्ति सही-सलामत अपने घर पहुंच सकें। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के जामुल थाना क्षेत्र से सबसे ज्यादा—80 से अधिक लोगों को बरामद किया गया। वहीं कोतवाली थाना से 47 और सुपेला थाना से 35 से अधिक गुमशुदा लोगों को उनके परिवारों तक पहुंचाया गया।

दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता

अभियान में बेहतर कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को एसपी विजय अग्रवाल द्वारा सम्मानित भी किया गया। जामुल थाना प्रभारी राजेश मिश्रा, कोतवाली थाना प्रभारी ममता अली शर्मा और सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह सेक्टर-6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, डीएसपी, समस्त थाना प्रभारी और स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home