CG News: प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई की हालत गंभीर, रायपुर एम्स के MICU में चल रहा इलाज

CG News: प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई की हालत गंभीर, रायपुर एम्स के MICU में चल रहा इलाज

CG News: प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई की हालत गंभीर, रायपुर एम्स के MICU में चल रहा इलाज

CG News: छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें गंभीर हालत में All India Institute of Medical Sciences Raipur के MICU में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मेडिसिन, पल्मोनरी और नेफ्रोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ उनका इलाज कर रहे हैं।

तीन साल से बीमारी से जूझ रहीं

जानकारी के अनुसार तीजन बाई पिछले तीन वर्षों से लकवा और याददाश्त संबंधी बीमारी से जूझ रही हैं। बीते वर्ष नवंबर में भी उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उस दौरान नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना था।

पंडवानी कला को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई

8 अगस्त 1956 को दुर्ग जिले के पाटन अटारी गांव में जन्मीं तीजन बाई ने पंडवानी गायन को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाई। उन्होंने पंडवानी की कपालिक शैली को अपनाकर इस विधा में गाने वाली पहली महिला लोकगायिका के रूप में इतिहास रचा। साल 1988 में पद्मश्री, 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 2019 में पद्म विभूषण जैसे सम्मान से उन्हें नवाजा जा चुका है। इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी और स्विट्जरलैंड समेत कई देशों में उन्होंने भारतीय लोककला का प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर कोर्ट में सुनवाई के दौरान पति ने पत्नी को कहा ‘तीन तलाक’, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home