CG News: बिलासपुर कोर्ट में सुनवाई के दौरान पति ने पत्नी को कहा ‘तीन तलाक’, पुलिस ने दर्ज किया मामला

CG News: बिलासपुर कोर्ट में सुनवाई के दौरान पति ने पत्नी को कहा ‘तीन तलाक’, पुलिस ने दर्ज किया मामला

CG News: बिलासपुर कोर्ट में सुनवाई के दौरान पति ने पत्नी को कहा ‘तीन तलाक’, पुलिस ने दर्ज किया मामला

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर कोर्ट परिसर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सुनवाई के दौरान एक मुस्लिम युवक ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर ‘तीन तलाक’ कहकर संबंध खत्म करने की बात कही। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी दो साल पहले बिलासपुर निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। इसी मामले में महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी और भरण-पोषण को लेकर कोर्ट में परिवाद दायर किया गया था। मंगलवार को दोनों पक्ष सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे थे।

‘तीन तलाक’ बोलने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि सुनवाई शुरू होने से पहले वह दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराने कोर्ट परिसर से बाहर गई थी। इसी दौरान उसका पति भी पीछे आया और परिवार को कोर्ट में घसीटने की बात कहते हुए गाली-गलौज करने लगा। महिला का आरोप है कि इसी दौरान पति ने कथित रूप से ‘तीन तलाक’ कहकर रिश्ता खत्म करने की बात कही। घटना के बाद महिला सीधे सिविल लाइन थाने पहुंची, जहां पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें : CG News: मासूम की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.