CG News: मासूम की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

CG News: मासूम की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

CG News: मासूम की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर इलाके में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में भारी हंगामा मच गया।

डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

परिजनों का आरोप है कि बच्ची की हालत बिगड़ने के बाद उन्होंने डॉक्टर से उसे बड़े अस्पताल रेफर करने की मांग की थी, लेकिन डॉक्टर ने बच्ची की स्थिति सामान्य बताते हुए रेफर करने से इनकार कर दिया।

मौत के बाद भड़के परिजन और ग्रामीण

सुबह बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए और जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी, गुस्साए लोगों ने अस्पताल के फर्नीचर और अन्य सामान को बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दिया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हालात को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू की और लोगों को शांत कराया, एसडीएम मनीष देव साहू ने बताया कि फिलहाल अस्पताल को बंद कराया जा रहा है। साथ ही सीएमएचओ को जांच टीम गठित कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

दोषियों पर होगी कार्रवाई

प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : CG News: दुर्ग के रिसोर्ट में होने वाली ‘फेक मैरिज पार्टी’ पर विवाद, विरोध के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.