CG News : छेड़छाड़ के आरोप में युवक की सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

CG News : छेड़छाड़ के आरोप में युवक की सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

CG News : छेड़छाड़ के आरोप में युवक की सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

CG News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक की बारिश के दौरान सार्वजनिक रूप से की गई पिटाई का मामला सामने आया है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अटल आवास की है, जहां एक व्यक्ति ने एक युवक को करीब एक घंटे तक पीटा। दावा किया गया है कि पीड़ित युवक ने आरोपी की पत्नी से छेड़छाड़ की थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने रिकॉर्ड किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहा है और इस दौरान उसकी जेब से कुछ सामान भी निकाल रहा है। यह क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है, जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल दोनों व्यक्ति इंडस्ट्रियल एरिया के निवासी हैं। हालांकि, अभी तक दोनों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि अटल आवास में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिनमें मारपीट, चोरी और हत्या तक के मामले शामिल हैं।

जेब से सामान भी निकाला गया

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि इलाके में संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों की जांच की जा रही है ताकि बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा सके।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अटल आवास क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सख्त की जाए और ऐसे आपराधिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो की सत्यता व घटनाक्रम की पुष्टि में जुटी है।

Related Post

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home