CG News : विधायक राजेश मूणत 10 जुलाई से करेंगे ‘जन चौपाल’ की शुरुआत

CG News : विधायक राजेश मूणत 10 जुलाई से करेंगे 'जन चौपाल' की शुरुआत

CG News : विधायक राजेश मूणत 10 जुलाई से करेंगे ‘जन चौपाल’ की शुरुआत

CG News : छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनने के बाद अब जनप्रतिनिधि जनता से सीधे संवाद की दिशा में सक्रिय हो गए हैं। रायपुर पश्चिम विधानसभा से भाजपा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत 10 जुलाई से ‘जन चौपाल’ अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके तहत वे अपने क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में जाकर जनता की समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुनेंगे और त्वरित समाधान की कोशिश करेंगे।

“जनता के द्वार, समाधान एक बार” – जनसंवाद का नया मॉडल

विधायक मूणत ने बताया कि जन चौपाल का मुख्य उद्देश्य “जनता के द्वार, समाधान एक बार” की सोच को साकार करना है। उन्होंने कहा,“जब जनप्रतिनिधि खुद चलकर जनता के पास पहुंचेंगे, तभी असली समस्याएं सामने आएंगी और उनका समाधान भी उसी गति से होगा।”

प्रशासनिक अधिकारी भी रहेंगे मौजूद

इस पहल को प्रभावी बनाने के लिए विधायक ने रायपुर नगर निगम के ज़ोन क्रमांक 1, 5, 7 और 8 के आयुक्तों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि जन चौपाल के दौरान संबंधित विभागों के प्रमुख अधिकारी मौके पर मौजूद रहें।

स्थानीय समाजसेवियों और नागरिकों का समर्थन

इस पहल को स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग इसे जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही और जमीनी जुड़ाव का एक नया उदाहरण मान रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस अभियान से जनता और प्रशासन के बीच की दूरी कम होगी और जनहित के मुद्दों का त्वरित समाधान संभव होगा।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home