CG News : बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत: दुर्ग-पटना के बीच एक और स्पेशल ट्रेन की सौगात
CG News : सावन महीने में बाबा धाम (बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर) जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। भारतीय रेलवे ने दुर्ग से पटना के बीच एक और नई स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे अब श्रद्धालुओं को आठ दिनों तक ट्रेन की सुविधा मिलेगी, जिससे यात्रा पहले से ज्यादा सुगम और सुविधाजनक हो जाएगी।
नई स्पेशल ट्रेन के संचालन की तारीखें
पहले से संचालित स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 6, 13, 20 और 27 जुलाई को चल रही थी। अब रेलवे ने दूसरी ट्रेन को भी मंजूरी दे दी है, जो दुर्ग से 7, 14, 21 और 28 जुलाई को रवाना होगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन पटना से 8, 15, 22 और 29 जुलाई को चलाएगी।
पुरानी स्पेशल ट्रेन: पटना से 7, 14, 21 और 28 जुलाई को
नई स्पेशल ट्रेन: पटना से 8, 15, 22 और 29 जुलाई को
1008 कन्फर्म बर्थ की सुविधा
इन दोनों स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों के लिए कुल 1008 कन्फर्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे श्रद्धालुओं को टिकट कन्फर्मेशन की समस्या नहीं होगी और वह निश्चिंत होकर अपनी यात्रा की योजना बना सकेंगे।
एक और नियमित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी चालू
इसके साथ ही रेलवे ने 08797 नंबर की एक और साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी शुरू की है, जो हर सोमवार को दुर्ग से रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन 08798 नंबर के साथ हर मंगलवार को पटना से चलेगी।
इस ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे, जिसमें:
2 एसी-3 टियर कोच
13 स्लीपर कोच
4 सामान्य कोच
2 एलआरडी कोच (गार्ड डिब्बा)
शामिल हैं। इससे भी यात्रियों को 1008 कन्फर्म सीटों की सुविधा मिलेगी।