CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती के नए नियम लागू, ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती के नए नियम लागू, ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती के नए नियम लागू, ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए कर्मचारी चयन मंडल नियम 2026 लागू कर दिए हैं, नए नियम लागू होने के बाद तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन, पारदर्शी और तय समय सीमा के अनुसार पूरी की जाएगी.

CG Govt Jobs New Rules

आधार प्रमाणीकरण और ऑनलाइन आवेदन जरूरी

नए नियमों के तहत अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले आधार प्रमाणीकरण और प्रोफाइल पंजीयन कराना अनिवार्य होगा, उम्मीदवारों को पद, विभाग और नियुक्ति प्राधिकारी की प्राथमिकता भी ऑनलाइन दर्ज करनी होगी, जिसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा.

MCQ परीक्षा और डिजिटल दस्तावेज सत्यापन

भर्ती के लिए लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न यानी MCQ आधारित होगी, परीक्षा के बाद मॉडल उत्तर जारी किए जाएंगे और अभ्यर्थियों से आपत्तियां ली जाएंगी, इसके बाद अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा, दस्तावेजों का सत्यापन भी डिजिटल माध्यम से होगा.

अब नहीं होगी वेटिंग लिस्ट की व्यवस्था

नए नियमों में अंतिम चयन सूची के बाद वेटिंग या रिजर्व सूची जारी नहीं करने का प्रावधान किया गया है, चयनित उम्मीदवारों को तय समय में दस्तावेज अपलोड करने होंगे और सत्यापन पूरा होने के बाद नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा.

हर साल जारी होगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर

कर्मचारी चयन मंडल अब हर साल अगस्त में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर जारी करेगा, सरकार का कहना है कि नए नियमों से भर्ती प्रक्रिया तेज, निष्पक्ष और अधिक पारदर्शी बनेगी, जिससे अभ्यर्थियों को समय पर जानकारी मिल सकेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपए

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *