CG News: भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 12.78 करोड़ की संपत्ति जब्त

CG News: भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 12.78 करोड़ की संपत्ति जब्त

CG News: भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 12.78 करोड़ की संपत्ति जब्त

CG News: भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी जयप्रकाश गांधी की 12.78 करोड़ रुपए कीमत की संपत्तियां अटैच कर दी हैं, ED ने कुल 62 चल और अचल संपत्तियों को जब्त किया है, जिसमें जमीन, अन्य संपत्तियां, शेयर और म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स शामिल हैं.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच जारी

ED के अनुसार जयप्रकाश गांधी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है, वहीं जांच एजेंसी अब तक 14 आरोपियों के खिलाफ अभियोजन शिकायत भी दाखिल कर चुकी है, आरोप है कि भारतमाला परियोजना की अधिसूचना के बाद जमीन खरीदकर ज्यादा मुआवजा हासिल करने की साजिश रची गई थी.

जांच में सामने आईं अनियमितताएं

मामले की जांच EOW और एंटी करप्शन ब्यूरो की FIR के आधार पर शुरू हुई थी, जांच में सामने आया कि अधिसूचना जारी होने के बाद जमीन खरीदकर उसे छोटे हिस्सों में बांटा गया, ताकि मुआवजे की रकम बढ़ाई जा सके, इसके लिए परिवार के सदस्यों के नाम पर दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया.

करोड़ों के अवैध लाभ का आरोप

ED के मुताबिक जयप्रकाश गांधी और उनके परिवार को करीब 56.76 लाख रुपए का वैध मुआवजा मिलना था, लेकिन उन्हें लगभग 9.83 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया, एजेंसी का दावा है कि इस प्रक्रिया से करीब 9.27 करोड़ रुपए का अवैध लाभ अर्जित किया गया.

उमा तिवारी मामले में भी जांच

जांच में एक अन्य मामले में उमा तिवारी पर भी फर्जी राजस्व दस्तावेजों के आधार पर खुद को भूमि स्वामी की दत्तक पुत्री बताकर करीब 2.13 करोड़ रुपए का मुआवजा लेने का आरोप लगाया गया है, ED मामले की जांच जारी रखे हुए है और आगे भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: प्रदेश में अगले 5 दिन बारिश के आसार, कई इलाकों में गरज चमक की संभावना

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *