CG News: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपए
CG News: रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की पात्र महिलाओं के लिए राहत की खबर है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करेंगे, राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी.

हर महीने मिलती है 1000 रुपए की सहायता
महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है, सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें घरेलू जरूरतों के लिए नियमित आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है.
ऑनलाइन देख सकेंगी भुगतान की स्थिति
योजना का लाभ लेने वाली महिलाएं घर बैठे अपने भुगतान की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकती हैं, इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन और भुगतान की स्थिति विकल्प चुनना होगा, इसके बाद मोबाइल नंबर या बेनेफिशियरी कोड से जानकारी प्राप्त की जा सकेगी.
मार्च 2024 से लागू है महतारी वंदन योजना
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 से की गई थी, इस योजना में 21 वर्ष या उससे अधिक उम्र की पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है.
महिलाओं के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर
राज्य सरकार के अनुसार योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक संबल देना है, इससे परिवार की जरूरतों, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य खर्चों में मदद मिल रही है, सरकार इसे महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बता रही है.