CG News: कबीरधाम के बेलापानी में पेयजल संकट, नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
CG News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के बेलापानी गांव में रहने वाले बैगा जनजाति के करीब 35 परिवार आज भी साफ पेयजल के लिए परेशान हैं, बरसात के मौसम में ग्रामीणों को मजबूरी में नदी का मटमैला पानी पीना पड़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य का खतरा बढ़ गया है.
नदी के दूषित पानी से पूरी हो रही जरूरत
गांव में सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण महिलाएं और बच्चे रोज नदी से पानी लाकर घर का काम चलाते हैं, ग्रामीणों का कहना है कि गंदा पानी पीने से कई लोग बीमार पड़ते हैं और बारिश के समय समस्या और गंभीर हो जाती है.
हैंडपंप की मांग पर नहीं हुई कार्रवाई
ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार सुरक्षित पानी और हैंडपंप की मांग की, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं मिला, ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ आश्वासन मिलते रहे हैं.
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांगा समाधान
बेलापानी के लोगों का कहना है कि उन्हें अब वादे नहीं बल्कि साफ पानी की सुविधा चाहिए, ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में जल्द हैंडपंप लगाया जाए और स्थायी पेयजल व्यवस्था की जाए, ताकि परिवारों को परेशानी से राहत मिल सके.
दूषित पानी से स्वास्थ्य संकट का डर
ग्रामीणों ने चिंता जताई है कि यदि समय रहते पेयजल की व्यवस्था नहीं हुई तो गंभीर स्वास्थ्य समस्या खड़ी हो सकती है, लोगों ने प्रशासन से सवाल किया है कि बीमारी या किसी अनहोनी की स्थिति में जिम्मेदारी किसकी होगी.