CG News : मूलभूत सुविधाओं की कमी से नाराज़ NSUI ने किया स्वास्थ्य मंत्री के निवास का घेराव

CG News : मूलभूत सुविधाओं की कमी से नाराज़ NSUI ने किया स्वास्थ्य मंत्री के निवास का घेराव

CG News : मूलभूत सुविधाओं की कमी से नाराज़ NSUI ने किया स्वास्थ्य मंत्री के निवास का घेराव

CG News : पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, रायपुर के छात्रों को लंबे समय से हॉस्टल में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निवास का घेराव किया।

पुलिस तैनाती के बीच जोरदार प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान NSUI के कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बैरिकेडिंग हटाकर मंत्री निवास तक पहुंचने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस बल की भारी तैनाती रही, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्वक अपनी मांगें रखीं।

छात्रों की मांग: मिले पीने का पानी, बिजली और स्वच्छता
छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में साफ पीने का पानी, शौचालय, बिजली, सुरक्षा और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। कई बार कॉलेज प्रशासन से शिकायतें की गईं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन दिए गए – कोई ठोस सुधार नहीं किया गया।

NSUI का साफ संदेश: अब चुप नहीं बैठेंगे
NSUI ने स्पष्ट रूप से कहा कि छात्रों की समस्याओं को अब और नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। संगठन ने इस शांतिपूर्ण घेराव के माध्यम से सरकार का ध्यान खींचने की कोशिश की है ताकि छात्रों की आवाज सुनी जाए।
NSUI ने कहा:

“हम सिर्फ छात्रों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर सरकार अब भी नहीं जागी, तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा। मेडिकल छात्रों को अच्छी सुविधाएं मिलनी ही चाहिए।

Related Post

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home